
महाशिवरात्रि व्रत महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष बुधवार, 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी
महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष बुधवार, 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को सुबह 11:08 बजे से शुरू होकर 27 फरवरी को सुबह 8:54 बजे समाप्त होगी।
महाशिवरात्रि की पूजा के लिए निशिता काल का समय 27 फरवरी को रात 12:09 बजे से 12:59 बजे तक है। रात्रि के चार प्रहरों में पूजा के समय इस प्रकार हैं:
- प्रथम प्रहर: 26 फरवरी को शाम 6:19 बजे से रात 9:26 बजे तक
- द्वितीय प्रहर: 26 फरवरी को रात 9:26 बजे से 27 फरवरी को रात 12:34 बजे तक
- तृतीय प्रहर: 27 फरवरी को रात 12:34 बजे से सुबह 3:41 बजे तक
- चतुर्थ प्रहर: 27 फरवरी को सुबह 3:41 बजे से 6:48 बजे तक
व्रत का पारण 27 फरवरी को सुबह 6:48 बजे से 8:54 बजे के बीच किया जा सकता है।
महाशिवरात्रि के दिन भक्तजन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना और व्रत रखते हैं। इस दिन शिवलिंग का गंगाजल, दूध, दही, शहद आदि से अभिषेक किया जाता है और बेलपत्र, धतूरा, भांग, फल, फूल आदि अर्पित किए जाते हैं। रात्रि में जागरण कर ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।
महाशिवरात्रि का व्रत रखने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
https://www.youtube.com/@bhaktikibhavnaofficial